समाजसेवी शुभांशी गुप्ता ने थामा जेडीयू का दामन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 8, 2026

समाजसेवी शुभांशी गुप्ता ने थामा जेडीयू का दामन

शुभांशी गुप्ता बनीं जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की बांदा नगर अध्यक्ष

बांदा, के एस दुबे । समाजसेवी शुभांशी गुप्ता ने बुधवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी ने उनके सामाजिक अनुभवों को देखते हुए तुरंत ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जेडीयू महिला प्रकोष्ठ का बांदा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शुभांशी गुप्ता ने जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल तथा जेडीयू महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा। पार्टी नेतृत्व ने बुंदेलखंड क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुभांशी गुप्ता पर यह बड़ा भरोसा जताया है। इस अवसर पर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने नवनियुक्त नगर


अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि शुभांशी गुप्ता लंबे समय से जमीन पर रहकर सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके पार्टी में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूती मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ेंगी।

महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने कहा कि जेडीयू हमेशा से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और समाजसेवा की भावना रखने वाले हर व्यक्ति का यहाँ स्वागत है। पार्टी नेतृत्व ने शुभांशी गुप्ता के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की जनहितकारी और विकासवादी विचारधारा को बांदा के घर-घर तक पहुंचाएंगी। साथ ही, वे स्थानीय जनता और विशेषकर महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेंगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages