बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध शस्त्रों की तस्करी/रख-रखाव के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांदा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में थाना बबेरू पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घटना 24/25 जुलाई 2026 की देर रात की है। थाना बबेरू पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिंदवारी-बबेरू रोड पर सिमौनी तिराहा के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस
टीम ने मौके पर घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। राजनारायण पुत्र राजबहादुर निवासी- सेवहट, थाना कमासिन, जनपद बांदा।01 अवैध तमंचा (315 बोर),01 जिंदा कारतूस (315 बोर) मु0अ0सं0- 273/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बबेरू। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना बबेरू में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


No comments:
Post a Comment