सीएसए के कुलपति ने किया सब्जी अनुभाग का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 2, 2026

सीएसए के कुलपति ने किया सब्जी अनुभाग का निरीक्षण

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय के सब्जी अनुभाग का निरीक्षण किया। कुलपति ने सब्जी अनुभाग में हो रहे अनुसंधान कार्यों का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों को आधुनिक तकनीकों (माइक्रोन्यूट्रिएंट्स) का उपयोग कर सब्जियों की पैदावार बढ़ाने एवं गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए। ।कुलपति ने सब्जी की नई और उन्नत किस्मों पर हो रहे शोधों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए प्रसार कार्यक्रम मजबूत करने को कहा।उन्होंने फसल की गुणवत्ता में


सुधार लाने और समय से पहले तैयार होने वाली किस्मों पर फोकस करने पर जोर देने के साथ सब्जी उत्पादन और बीज प्रसंस्करण में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण देने का निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. डी पी सिंह, डॉ. केशव आर्य, डॉ. संजीव सचान एवं डॉ. राजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages