बांदा, के एस दुबे । जसपुरा क्षेत्र स्थित बालू डंप पर कथित रूप से ओवरलोड वाहनों के अवैध परिवहन का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालू से लदे भारी वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है और घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लगने से छोटे वाहनों, एंबुलेंस, स्कूल बसों और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यदि ओवरलोड वाहनों और सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं सूत्र के अनुसार अवैध तरीके से मात्रा से भी ज्यादा बालू डंप है। जिला पंचायत की अवैध तरीके से वसूली भी की जाती हैं जो एक बोलेरो गाड़ी में आरटीओ बनकर नए-नए युवक वसूली भी करते हैं ट्रैकों से क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, खनन विभाग और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment