जसपुरा में जिला पंचायत के नाम पर बालू डंप के ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, जांच की उठी मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 14, 2026

जसपुरा में जिला पंचायत के नाम पर बालू डंप के ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, जांच की उठी मांग

पैलानी एसडीम अंकित वर्मा से संपर्क किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा ।

बांदा/जसपुरा, के एस दुबे । जसपुरा क्षेत्र स्थित बालू डंप पर जिला पंचायत के नाम पर ट्रकों से कथित अवैध वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि बालू डंप से निकलने वाले ट्रकों से निर्धारित शुल्क के अलावा भी धनराशि वसूली जा रही है, जिससे परिवहन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि चार पहिया गाड़ी में चार लड़के सवार होकर आते हैं और गुंडई के साथ पैसे वसूल करते हैं ना देने पर ट्रैक चालकों के साथ मारपीट पर भी उतारू हो जाते वसूली के कारण ट्रकों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को भी परेशानी का सामना


करना पड़ता है। वाहन चालकों का कहना है कि यदि वसूली नहीं की जाती तो ट्रकों को आगे बढ़ने में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जाती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में पहले भी बालू परिवहन और अवैध खनन से जुड़े विवाद सामने आते रहे हैं, जिन पर समय-समय पर जांच और कार्रवाई की मांग उठती रही है। वही जब पूरे मामले की जानकारी खनिज जानकारी बांदा से ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा होता है तो कर वही जरूर की जाएगी। जब पूरे मामले की जानकारी देने के लिए पैलानी एसडीम अंकित वर्मा से संपर्क किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages