निधियों से हासिल धन से विधानसभा क्षेत्र का कराया विकास: चन्द्र प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

निधियों से हासिल धन से विधानसभा क्षेत्र का कराया विकास: चन्द्र प्रकाश

विपक्ष के विधायक होने की वजह से नहीं अतिरिक्त धन का रहा अभाव

पचास लाख की लागत से कराया सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर का जीर्णाेद्धार

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद दौरे पाए आये सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसभा के दौरान पूर्व विधायक विक्रम सिंह का नाम लेकर जनसभा के दौरान पूर्व विधायक के विक्रम सिंह को जीत दिलाने पर विकास कुछ और होता के कहे जाने से सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी एडवोकेट ने अपनी सफाई पेश करते हुए मिली हुई निधियों से कराए गये विकास कार्याें का लेखा जोखा पेश किया। रविवार को मीडिया से रूबरू होते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने बताया कि सबका साथ सबका विकास की नीति होने के बाद भी विपक्ष के विधायकों को निधि के अतिरिक्त अन्य कार्याें को कराये जाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने अपनी निधियों का ब्योरा देते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 से लेकर 2025-26 में विधायक निधि से 18.0 करोड़,

पत्रकारों से वार्ता करते सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी।

पूर्वांचल विकास निधि से 5.45 करोड़ व राज्य लाभांश से प्राप्त धनराशि 2.51 करोड़ है। बताया कि 26 करोड़ रुपये से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होने बताया कि 50 लाख रुपयों से श्री सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मन्दिर के प्रवेश द्वार से मन्दिर तक सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया, साथ ही 45 लाख रुपये की लागत से सिद्धपीठ मां कालीकन मंदिर प्रवेश द्वार सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया जबकि सिद्धपीठ शीतला मन्दिर का कार्य प्रस्तावित है जिसे शीघ्र शुरू किया जाएगा। बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत कार्य जिसमें सिद्धपीठ राजशेष बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य 0.8 करोड़, रामगंज पक्का तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य 50 लाख रुपये, 15 करोड़ रुपये की लागत से बिलन्दा संपर्क मार्ग, 50 नम्बर ओवर ब्रिज पुल मार्ग का डामरीकरण का कार्य, बहरामपुर से संतों मार्ग समेत अन्य मार्गाे का कार्य 34 करोड़ रुपये की लागत से कराया। बताया कि बाकरगंज चैराहे पर लगने वाले जाम की समस्या दूर करने के लिए बाकरगंज चैराहा से एनएच टू मार्ग तक सड़क चैड़ीकरण सुदृढ़ीकरण का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है जोकि लगभग पांच करोड़ की परियोजना है। हथगाम संपर्क मार्ग चैड़ीकरण उन्होंने ब्लाकवार बताया कि हसवा ब्लाक में 61 मार्ग, भिटौरा ब्लाक में 47 मार्ग, तेलियानी ब्लाक मे 10 व नगर पालिका क्षेत्र में 44 मार्गाें का निर्माण कार्य कराया गया है। कुल 162 मार्गाे का निर्माण कराया गया। बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगो की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर उनके द्वारा उपचार के लिए 5.80 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिलवाए गये है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के द्वारा दिये गये सुझाव के अनुसार उनके द्वारा परियोजना बनाकर शासन से योजनाओं को हासिल करने उनका अनुमोदन कराने का भरपुर कार्य किया जाता है। बताया कि कई बार विपक्ष के विधायक होने की वजह से अनेक योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत सत्ताधारी एवं विपक्षी दलों के विधायकों को सभी योजनाओं का लाभ व उनके क्षेत्रों की समस्याओं को देखते हुए निदान के लिए अतिरिक्त धन मिलना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages