सीएम योगी के बांदा दौरे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

सीएम योगी के बांदा दौरे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

काले झंडे दिखाने पर जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

मंडी समिति चौक पर पुलिस से तीखी झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों को किया गया हाउस अरेस्ट

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन पर जहाँ एक ओर विकास योजनाओं की सौगात दी गई, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मोर्चे पर उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला व महिला कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर ष्मुख्यमंत्री वापस जाओष् और ष्दान चोर, गद्दी छोड़ष् जैसे गगनभेदी नारे लगाए।


विरोध प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेसी उनके आवास से तिंदवारी रोड होते हुए मंडी समिति चौक पहुंचे, तो वहाँ पहले से मुस्तैद भारी पुलिस बल और एसओजी टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।आगे बढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए और काफी जद्दोजहद के बाद ष्योगी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता हैष् के नारे लगाते हुए बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें हाउस अरेस्ट कर उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। हाउस अरेस्ट होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए कांग्रेसियों को जगह-जगह रोका, इसके बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा किजब तक दान चोरी के मुख्य अभियुक्तों चम्पत राय, अनिल मिश्रा और गोविंद राव की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस का यह धरना, प्रदर्शन और आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए संघर्ष करेगा, इस विरोध प्रदर्शन और तीखी झड़प के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अमित तिवारी, जिला सचिव हेमंत कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, अशोक वर्धन कर्ण, युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी ईशू फैज खान, आरिफ निजामी और लालबाबू राजपूत सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages