देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश सीतापुर' एक पेड़ माँ के नाम'अभियान के अंतर्गत आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, परसेंडी का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ शक्ति के सम्मान का संदेश दिया तथा छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय की समस्त छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने भी
उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। तथा उसके उपरांत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोंदलामऊ का अचानक निरीक्षण किया गया जिसमें बालिकाओं की उपस्थिति संतोष जनक पाई गई तथा खाद्यान्न सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पायी गयी बिद्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ व समस्त बालिकाओं को सुरक्षा तथा साफ सफाई को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए।


No comments:
Post a Comment