जसपुरा बीआरसी में अव्यवस्थाओं और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर उठे सवाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

जसपुरा बीआरसी में अव्यवस्थाओं और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर उठे सवाल

खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल पर लगे गंभीर आरोप

बांदा/जसपुरा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड के बीआरसी कार्यालय की व्यवस्थाओं और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आभा अग्रवाल पिछले लगभग तीन वर्षों से जसपुरा में कार्यरत हैं, लेकिन इस दौरान बीआरसी कार्यालय की मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाने वालों का कहना है कि बीआरसी परिसर में स्थित शौचालय पिछले तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रत्येक वर्ष बीआरसी को मिलने वाली कंटीजेंसी (Contingency) मद की धनराशि का उपयोग किस कार्य में किया जाता है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आती।


शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के नाम पर कथित रूप से वसूली की जाती है, जिससे शिक्षक वर्ग परेशान है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि कंटीजेंसी मद की धनराशि के उपयोग और लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और यदि आरोप निराधार हैं तो वस्तुस्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए, जिससे भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। जब इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उनका फोन ही नहीं रिसीव हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages