ट्यूबवेल बंद होने से पानी को तरसे आवास विकास कॉलोनी के लोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2026

ट्यूबवेल बंद होने से पानी को तरसे आवास विकास कॉलोनी के लोग

फतेहपुर, मो शमशाद । आवास विकास एवं आबूनगर रोड क्षेत्र में नगर पालिका के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड नंबर-02 के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। सभासद ने बताया कि 22 जुलाई को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा ट्यूबवेल की मोटर निकाल ली गई थी, लेकिन अब तक मोटर ठीक कराकर

डीएम को शिकायती पत्र देने जाते वार्ड सभासद दीपक कुमार मौर्य।

नहीं लगाई गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने डीएम से ट्यूबवेल की मोटर तत्काल ठीक कराकर अथवा नई मोटर लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराने, लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages