मौत बनकर मंडरा रहे सड़क के गड्ढे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2026

मौत बनकर मंडरा रहे सड़क के गड्ढे

हुसैनगंज-कड़ा मार्ग पर हर सफर जान जोखिम में

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । हुसैनगंज कड़ा मार्ग पर चैकी चैराहा से प्रेमनगर कस्बे तक सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए परेशानी का शबब बन चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। हालात यह हैं कि दोपहिया वाहन चालक हर समय हादसे की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। क्षेत्र के रामहित, सुग्रीव, नरेंद्र सिंह के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों के कारण लगभग प्रतिदिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं और चोटहिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, वहीं रात के अंधेरे में यह किसी जानलेवा

हुसैनगंज-कड़ा मार्ग पर गड्ढों का दृश्य।

जाल से कम साबित नहीं होते। मार्ग पर प्रेमनगर कस्बे में कैलाश एवं रोहित द्विवेदी के मकान के समीप, रामपुर मोड़ (पुराना घोष मोड़) के पास, थाना सुल्तानपुर घोष के सामने, सराय ग्राम के बोर्ड के निकट, ऐरायां गांव में एमडीआर-81ब् बोर्ड के समीप तथा बगैचा मोड़ (चैकी चैराहा) के पास बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन स्थानों पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चेतावनी बोर्ड या संकेतक लगाए गए। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल सड़क की मरम्मत कर सभी गड्ढों को भरवाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि सूचना नहीं है फिर भी विभाग को पत्राचार कर कार्रवाई कराई जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages