नरजिता गांव में भीषण आग से पूरा मकान जलकर राख, लाखों का सामान स्वाहा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

नरजिता गांव में भीषण आग से पूरा मकान जलकर राख, लाखों का सामान स्वाहा

बांदा, के एस दुबे । जनपद बांदा की पैलानी तहसील के ग्राम नरजिता (थाना जसपुरा) में बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार का आशियाना पलभर में उजाड़ दिया। आग की चपेट में आने से दशरथ यादव का पूरा मकान जलकर राख हो गया। घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भी आग में स्वाहा हो गईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने टंकी से पानी की सप्लाई कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर थाना जसपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन से हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages