नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 30, 2026

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बांदा, के एस दुबे । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) बांदा द्वारा "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, रील/शॉर्ट फिल्म, कविता, नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंच संचालन अदिति मिश्रा एवं स्वतंत्र साहू ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत के मनोनीत सदस्य प्रमुख कुमार प्रमोद कुमार तिवारी, पद्मश्री सम्मानित जल पुरुष उमाशंकर पांडेय, चेयरमैन मालती बसु, क्षेत्रीय अधिकारी उच्च शिक्षा दीपाली गुप्ता तथा डॉ. अशोक सिंह परिहार (प्रांत प्रतियोगी छात्र प्रमुख, एबीवीपी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा की छात्राओं ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता परिणाम रील/शॉर्ट फिल्म: प्रथम–राकेश कुमार, द्वितीय–लालबाबू गुप्ता, तृतीय–वीरेंद्र लोकगीत: प्रथम–राम मिलन, द्वितीय–आनंद सिंह, तृतीय–राकेश कुमार नृत्य: प्रथम–आर्य कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय–भगवती प्रसाद उमर इंटर कॉलेज, तृतीय–बड़ोखर खुर्द

नुक्कड़ नाटक: प्रथम–आर्य कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय–स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा, तृतीय–अतर्रा पीजी कॉलेज

भाषण: प्रथम–मेधावी रावत, द्वितीय–मुकेश, तृतीय–वैष्णवी शुक्ला कविता लेखन: प्रथम–अदिति मिश्रा, द्वितीय–प्रशांत कुमार, तृतीय–अशफिया खान

नारा लेखन: प्रथम–फाशिफा, द्वितीय–पलक साहू, तृतीय–पारुल सेन

चित्रकला: तृतीय–खुशी कुमारी

कार्यक्रम में स्वयंसेवक सुभाष त्रिपाठी, दिव्यांश निगम, रवि अवस्थी, स्नेहा नामदेव, हर्ष नामदेव, प्रियांशी यादव, जय राजपूत, प्रीति दीक्षित सहित जिले भर के युवा, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages