महिला डिग्री कॉलेज में 10 को आयोजित होगी कार्यशाला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

महिला डिग्री कॉलेज में 10 को आयोजित होगी कार्यशाला

बांदा, के एस दुबे । ग्राम टू सदन पॉलिसी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा सोमवार, 10 अगस्त को प्रातः10.30 बजे बांदा के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। करियर काउंसलिंग, आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन एवं आत्मसम्मान विषय पर आधारित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को करियर, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. दीपाली गुप्ता होंगी तथा इसका संचालन डॉ. सबीहा रहमानी करेंगी। कार्यशाला में विशेष वक्ता के रूप में एन. ए. सिद्दीकी मौजूद रहेंगे, जो एमएसएमई मंत्रालय और विश्व बैंक द्वारा संचालित योजना से जुड़े मास्टर ट्रेनर हैं। वे युवाओं को रोजगार, कौशल, उद्यमिता और परियोजना प्रबंधन के गुर सिखाएंगे।

यह कार्यशाला स्नातक, परास्नातक, मेडिकल, इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं और युवा उद्यमियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें  प्रमुख विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिक्षा की उपयोगिता, करियर नियोजन और प्रभावी रिज़्यूमे निर्माण,जीवन कौशल, व्यावसायिक दक्षता और व्यक्तित्व विकास ,सरकारी, निजी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर, उद्यमिता विकास, वित्तीय अनुशासन, सरकारी योजनाएं और ऋण अनुदान, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करना व परियोजना प्रबंधन अपराह्न 3 बजे होगी। फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को शोध के माध्यम से पंचायत से संसद तक पहुँचाने और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन के बाद अपराह्न 3 बजे एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages