यमुना नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

यमुना नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी

केन में दिखा उतार; खतरे के निशान से काफी नीचे हैं दोनों नदियां

बांदा, के एस दुबे । जिले में मानसूनी बारिश और आसपास के क्षेत्रों से आ रहे पानी के बीच बांदा से गुजरने वाली प्रमुख नदियोंकृकेन और यमुनाकृके जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार, 7 अगस्त की शाम 4 बजे जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भूरागढ़ गेज स्थल पर केन नदी का जलस्तर गिर रहा है, जबकि चिल्लाघाट पर यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राहत की बात यह है कि दोनों नदियां अभी अपने खतरे और चेतावनी के निशान से काफी नीचे बह रही हैं।


विभागीय आंकड़ों के अनुसार नदियों की वर्तमान स्थिति केन नदी भूरागढ़ गेज स्थल, बांदा वर्तमान जलस्तर 93.62 मीटर, चेतावनी स्तर 103.00 मीटर,खतरे का निशान 104.00 मीटर जबकि उच्चतम बाढ़ स्तर 113.29 मीटर है। केन नदी का जलस्तर वर्तमान में 93.62 मीटर पर आ गया है। जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों और निचले इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह अपने खतरे के निशान 104 मीटर से अभी 10 मीटर से अधिक नीचे है। यमुना नदी का जलस्तर 86.15 मीटर दर्ज किया गया है और इसमें लगातार वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि, नदी अभी अपने चेतावनी स्तर 99 मीटर से लगभग 13 मीटर नीचे है, जिससे फिलहाल बाढ़ का कोई तत्काल खतरा नहीं है।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग सतर्क हैं। बाढ़ चौकियों को पहले से ही सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे एहतियात बरतें और बच्चों या मवेशियों को गहरे पानी की तरफ न जाने दें। दोनों नदियों की स्थिति सामान्य बनी हुई है और अधिकारी पल-पल के अपडेट पर नजर रख रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages