भाजपाईयों ने की तैयारी बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 10, 11 और 12 अगस्त को जिले के सभी 11 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा का
आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों, छात्रों, युवाओं और व्यापारियों को यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराने की अपील की। कहा कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ना जरूरी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश गौतम, आलोक पांडेय, विपुल प्रताप, संजय पांडेय, श्रवण पटेल, दिव्या त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, ब्रजेंद्र शुक्ला, रवि गुप्ता, महेश पांडेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजेंद्र अग्रहरि, आदित्य रघुवंशी, भागवत त्रिपाठी, राधे आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment