डीएम ने किया मिनी ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 25 खिलाड़ियों ने दिखाया दम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

डीएम ने किया मिनी ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 25 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी ने रविवार को मिनी ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के तहत शूटिंग स्पोर्ट्स में कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रविवार को इनमें से 25 खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अपनी-अपनी श्रेणियों में आशुतोष प्रजापति, सुमित गुप्ता, आश्रय अग्रवाल, स्मृति श्रीवास्तव तथा अनस अंसारी (बांदा न्यायालय) फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। आयोजन के दौरान फाइबर क्लब के


सचिव मनीष श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा, मनोज जैन, सादिक जमा, ओलंपिक संघ के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में ऑफिशियल्स के रूप में प्रकाश पांडे, पवन कुमार निषाद, सनी धुरिया, जैनुल अंसारी, विकास गुप्ता, श्रेया गुप्ता और रितेश सिंह पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह और अनुशासित प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजकों ने बताया कि आगामी मुकाबलों में शेष प्रतिभागी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं का अंतिम चयन प्रतियोगिता के समापन एवं अंतिम दौर के बाद किया जाएगा।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages