पुलिसकर्मियों को राखी बांध दिलाई नशामुक्ति की शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

पुलिसकर्मियों को राखी बांध दिलाई नशामुक्ति की शपथ

युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

बांदा, के एस दुबे । रक्षाबंधन एवं भुजरिया पर्व के अवसर पर तिंदवारी ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका बीके साधना ने तिंदवारी कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को राखी का उपहार नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा के रूप में दिया और सभी को आत्मिक तिलक लगाकर परमात्मा शिव की राखी बांधी।बीके साधना ने पुलिसकर्मियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज पर


इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों को और मजबूत करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने ब्रह्माकुमारीज के इस प्रयास का स्वागत करते हुए युवाओं को नशे से बचाने में पुलिस के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज की ओर से 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बीके साधना, डॉ. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, सचिव सहित चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके बिहारी, अमरनाथ, सुनीता माता, दिनेश सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages