28 अगस्त को चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा, 28 अगस्त को खण्ड चंद्र ग्रहण प्रात: 08 :04 बजे से शुरू होकर दोपहर 11:22 बजे समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। अत: इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा । इसलिए भारत में इसका कोई दोष या अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह ग्रहण भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, जापान और
एशिया के अधिकांश अन्य भागों से दिखायी नहीं देगा, यह आंशिक चन्द्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के अधिकांश भागों के साथ-साथ प्रशान्त महासागर के पूर्वी भागों तथा अतलान्टिक महासागर से दिखायी देगा
-- ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ।


No comments:
Post a Comment