बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बाँदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बबेरू कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम फुफुंदी में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बता फेर की 24 अगस्त 2026 को ग्राम फुफुंदी निवासी सन्तू कुशवाहा ने रात्रि मे कोतवाली पर सूचना दी थी कि पारिवारिक कारणों के चलते उसके भाई और भतीजों ने मिलकर उसके लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायल युवक को इलाज के लिए पहले मेडिकल कॉलेज बाँदा भेजा गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर बबेरू कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज 25 अगस्त 2026 को चारों अभियुक्तो को बबेरू ओरन रोड से गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किये गए 12 बोर का एक अबैध तमंचा, 4 जिंदा कारतूस और एक लोहे की बरछी बरामद की है। जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त रामू उर्फ राममूरत पुत्र रमेश, सीमू उर्फ शिवमूरत पुत्र रमेश चुक्कु उर्फ देवमूरत पुत्र रमेश रमेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम फुफुंदी, बबेरू, बाँदा को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तारी करने वाली टीम मे इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी, निरीक्षक रामदास यादव, उप-निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल रजनीश पाण्डेय, कांस्टेबल स्पेंद्र पाल सुशील श्रीवास्तव, प्रिंस यादव, निर्मल कुमार, रवि कुमार शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment