चंदा चोरों, गद्दी छोड़ा चौपाल बैठकों का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 26, 2026

चंदा चोरों, गद्दी छोड़ा चौपाल बैठकों का आयोजन

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर बांदा जिला कांग्रेस कमेटी 27 अगस्त 2026 को जिले भर में चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो चौपाल बैठकों का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन कार्यक्रमों में बांदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जन-समस्याओं को उठाने के उद्देश्य से आयोजित।


प्रातः 09 बजे ग्राम बडोखर खुर्द कृ अध्यक्षतारू दिलीप वर्मा प्रातः 10 बजे ग्राम बरसड़ा खुर्द अध्यक्षता शिव मोहन,दोपहर 12बज ग्राम घुरोडा अध्यक्षता रविशंकर त्रिवेदी,दोपहर 02 बजे ग्राम जखनी अध्यक्षता शिवप्रसाद अनुरागी,सायं 04रू00 बजेरू ग्राम महुवा अध्यक्षता बलराम सोनी,कांग्रेस मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इन चौपाल बैठकों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages