क्राइस्ट द किंग कॉलेज झाँसी में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

क्राइस्ट द किंग कॉलेज झाँसी में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी - 15 अगस्त 2026 को क्राइस्ट द किंग कॉलेज झाँसी में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के मुख्य आकर्षण में राष्ट्रध्वज फहराना, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देश की एकता तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। इस अवसर पर मैनेजर फादर वैलेरियन एवं प्रधानाचार्य फादर डेनिस मस्कारेन्हास की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश की प्रगति, शांति, एकता और सद्भावना के लिए योगदान देने का संदेश दिया।



अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और सेवा की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में "जय हिंद" और "भारत माता की जय।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages