स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसजेएमयू में आयोजित हुआ कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसजेएमयू में आयोजित हुआ कार्यक्रम

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य ‘तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट’ ने बांधा समां

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विश्वविद्यालय द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट’ में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, काव्य, रंगमंच एवं वाद्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, डॉ. वंदना पाठक, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव  राकेश कुमार मिश्र, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. ममता तिवारी एवं डॉ. प्रवीन  कटियार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारे अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का उपयोग करते हुए भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, डॉ. वंदना पाठक एवं कुलसचिव  राकेश कुमार मिश्र ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर  कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने  कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित हुए‘तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट’ विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित अलग-अलग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।  कार्यक्रम के  आयोजन में स्टूडेंट काउंसिल एवं हॉबी क्लब का सहयोग रहा। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, प्रभारी सुरक्षा डॉ. अंकित त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी,  ऐश्वर्या आर्या, डॉ. नीरज, डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. प्रशांत, डॉ. कुलदीप, आर्किटेक्ट प्रशांत सिंह, संगीत विभाग के शिक्षकगण तथा विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages