बारिश से पहले नाले की सफाई क्यों नहीं? ग्राम चौसठ में हर साल जलभराव की समस्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

बारिश से पहले नाले की सफाई क्यों नहीं? ग्राम चौसठ में हर साल जलभराव की समस्या

बांदा, के एस दुबे । जनपद के ग्राम चौसठ, ब्लॉक बिसंडा, जिला बांदा में हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या होती है। चार गांवों के बरसाती पानी की निकासी वाला नाला दबंग लोगों द्वारा अवैध रूप से बंद किए जाने से ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाता है। प्राथमिक विद्यालय गेरारी तालाब के बगल से गुजरने वाला नाला भी सफाई और उचित निकासी के अभाव में समस्या का कारण बना हुआ है। ग्रामीण कई बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र दे


चुके हैं, एसडीएम, थाना दिवस और जिलाधिकारी को शिकायतें दी गईं, सचिव व लेखपाल ने मौके पर जांच भी की, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। जब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को हर साल होने वाली समस्या की जानकारी है, तो बरसात से पहले तैयारी क्यों नहीं होती? बांदा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि तत्काल बंद पड़े नाले की सफाई करवाकर, जिन लोगों द्वारा नाला अवैध रूप से बंद किया गया है उसे खुलवाया जाए और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages