चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बांदा में अलर्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बांदा में अलर्ट

पुलिस ने जारी की सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी

बांदा, के एस दुबे ।  चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और बाढ़ के विकराल रूप धारण करने के बाद बांदा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने वीडियो बाइट जारी कर आमजन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।  प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जलभराव और नदी-नालों के तेज बहाव को देखते हुए लोग उतावलापन न दिखाएं और अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। बांदा पुलिस द्वारा जारी मुख्य दिशा-निर्देश व वैकल्पिक मार्ग, अनाव्यशक यात्रा पर रोक, अति आवश्यक कार्य न होने पर बांदा से चित्रकूट जाने वाले मार्गों पर यात्रा टालने की सलाह दी गई है। वैकल्पिक रूट का प्रयोगरूबुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा-अतर्रा-चित्रकूट और बांदा-बिसंडा मार्ग


प्रभावित हुए हैं।  चित्रकूट से प्रयागराज या बांदा की तरफ जाने वाले वाहन बांदा-वेंदाघाट-फतेहपुर या बांदा-चिल्ला-फतेहपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।  जोखिम भरे रास्तों से बचेंरू तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर भी तेज बहाव के कारण आवागमन सतर्कतापूर्वक करने की हिदायत दी गई है। उफनते नदी-नालों और रपटों पर वाहन ले जाने की मनाही है।  रील व फोटो बनाने पर रोकरू जलभराव या उफनती नदियों के पास खड़े होकर रिल बनाने, फोटो खींचने या पानी में उतरने वालों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है।  बाढ़ की स्थिति गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे रामघाट, निर्माेही अखाड़ा और आसपास के कई निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे हुए दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन बैरिकेडिंग और ड्रोन कैमरों के जरिए सीमावर्ती इलाकों व जलभराव वाले रास्तों की 24 घंटे निगरानी कर रहा है।  पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने, आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages