जगह-जगह हुआ स्वागत, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के बैनर तले महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पद यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए अवंतीबाई चैराहा पहुंची। जहां महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। रास्ते में लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत भी किया। रविवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के अध्यक्ष रामनरेश लोधी की अगुवई में लोधीगंज बाईपास से पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। पद यात्रा भ्रमण करते हुए नारेबाजी के बीच अवंतीबाई चैराहा पहुंची। जहां लोधी समाज के जिलाध्यक्ष राम लोधी ने पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
![]() |
| महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण करते लोधी समाज के लोग। |
तत्पश्चात सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी, राजेश लोधी, दीपक लोधी, गुड्डू लोधी, गौरव लोधी, कामता लोधी, रामलखन लोधी, विक्रम लोधी आदि ने महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांर्चन किया। वक्ताओं ने महारानी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी साथियों ने महारानी अवंतीबाई लोधी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर मुंशाद अहमद एडवोकेट के अलावा डा. फूल सिंह लोधी, उर्मिला लोधी, डा. सूर्यपाल लोधी, पूर्व प्रमुख अक्षय लोधी, राजू लोधी, वीर प्रकाश लोधी, प्रेम सिंह लोधी, अरूण लोधी, विनय लोधी, केपी सिंह लोधी, दीपक लोधी, रामबाबू लोधी, बलराम लोधी, सनी लोधी, नरेन्द्र लोधी, पंकज लोधी, रामसजीवन लोधी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment