पत्रकारों की एकजुटता ही हर चुनौती का जवाब: शमशाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

पत्रकारों की एकजुटता ही हर चुनौती का जवाब: शमशाद

प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष का पत्रकारों ने मनाया जन्मदिन

फूल-माला पहनाकर व उपहार देकर किया सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का जन्मदिन सोमवार को पत्रकार साथियों के बीच जिला कार्यालय में बड़े ही उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। पत्रकारों ने केक काटकर जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के बाद मौजूद पत्रकारों को मिष्ठान वितरित कर खुशी साझा की। समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने जिलाध्यक्ष मो. शमशाद को फूल-मालाओं से स्वागत कर व उपहार भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्री शमशाद ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही समाज की बुराइयों और अन्याय के खिलाफ लड़ने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में

प्रेस क्लब आॅफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का जन्मदिन मनाते पत्रकार साथी। 

पत्रकारों के सामने तमाम तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। पत्रकारों के साथ लगातार बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय हैं, जिस पर सभी पत्रकार साथियों को गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार एकजुट रहेंगे तो किसी भी समस्या और चुनौती का सामना मजबूती के साथ किया जा सकता है। समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने और समारोह में शामिल होकर खुशी साझा करने वाले सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का स्नेह और विश्वास उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वह पत्रकार हितों के लिए हमेशा पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ/एसो0 के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब, जिला महामंत्री अमित शरन बाबी, नितेश श्रीवास्तव, संदीप केशरवानी, मो0 मोबीन, सुनील गुप्ता, कमर अजमी, इरफान काजमी, मो0 आसिफ, मो0 मुकीम अहमद, मोईज अहमद, फराज खान, शोएब, वंदना मौर्या, अलीक अहमद, विक्टर राबर्ट, मो0 अतीक, उमेश चन्द्र मौर्या, मनीष पाल, बब्लू सिंह, छोटकू ठाकुर, देवेन्द्र गौतम उर्फ सोनू सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages