कृषि यंत्रों पर अनुदान का इच्छुक किसान शीघ्र उठायें लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

कृषि यंत्रों पर अनुदान का इच्छुक किसान शीघ्र उठायें लाभ

10 अगस्त तक होगी कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग

ई- लॉटरी के माध्यम से चयनित होंगे किसान

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजड्यू, एनएफएसएम योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र, किसान ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग व फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्र एवं अन्य कृषि रक्षा उपकरण पर जिले के किसानों को अनुदान का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक किसान 10 अगस्त तक हर हाल में कृषि विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि बुकिंग प्रक्रिया 10 अगस्त की रात 12 बजे तक होगी। जिसमें हैरो, कल्टीवेटर, पॉवर चेप कटर, स्ट्रारीपर, रोटावेटर, कंबाइन हार्वेस्टर विथ सुपर एसएमएस फॉर्म मशीनरी बैंक, बैच ड्रायर एवं मेज सेलर कस्टम हायरिंग सेंटर व हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग आदि यंत्रों की बुकिंग विभागीय पोर्टल की वेबसाइट पर जनपद वार की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि पोर्टल पर जाकर लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर अतिशीघ्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय ही किसान को यंत्रवार निर्धारित बुकिंग धनराशि ऑनलाइन जमा करना होगा। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।


बताया कि योजना के तहत 10 हजार से एक लाख रूपए तक अनुदान के कृषि यंत्रों की बुकिंग को 2500 रुपए व एक लाख रुपए से अधिक के कृषि यंत्रों की बुकिंग को 5000 रुपए की धनराशि टोकन मनी के तौर पर जमा करनी होगी। आवेदक द्वारा एक मोबाइल नंबर अथवा अपने परिवार के रक्त संबंधी सदस्य माता-पिता, भाई-बहन, पुत्र-पुत्री व पुत्रवधू के मोबाइल नंबर से ही आवेदन किया जा सकेगा। सत्यापन के समय इसकी पुष्टि की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages