जीवाईसीयू ने शुरू कराया बालिकाओं का खेल प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2026

जीवाईसीयू ने शुरू कराया बालिकाओं का खेल प्रशिक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद  । ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों के विशेष शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संस्था की ओर से खेल ड्रेस भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक रूप से दक्ष बनाकर बेहतर खिलाड़ी तैयार करना तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जीवाईसीयू के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पुलिस

छात्राओं को खेल ड्रेस वितरित करतीं संस्था अध्यक्ष।

उपाधीक्षक शिव स्वरूप संभालेंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका गौर ने संबोधन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने बालिकाओं को खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जीवाईसीयू के महानिदेशक एबी बाबू ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में खेल एवं शारीरिक प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह पहल जनपद के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराने की दिशा में पहला कदम है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जीवाईसीयू पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को मजबूत करना है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages