झूठे आश्वासन से परेशान समाजसेवी ने प्रसाशन क़ो दी आत्मदाह की चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2026

झूठे आश्वासन से परेशान समाजसेवी ने प्रसाशन क़ो दी आत्मदाह की चेतावनी

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । जनपद की तहसील बबेरू के बिजली घर बिसंडा अंतर्गत कई दर्जनों गांवों से सामने आया है। बिजली पानी, खाद, अन्ना जानवरों की मूलभूत जनसमस्याओं के लिए कई वर्षों से लगातार अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधियों के बीच की कड़ी बने हुए हैं  बबेरू अतर्रा तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लाखों लोग दशकों से कृषि कार्य के समय बिजली का रोना बना है विगत माह किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने शान्ति पूर्ण अनशन को बाध्य हो गए थे किंतु मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा जिलाधिकारी बांदा के द्वारा प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी बांदा के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अनशनकारी किसानों के बीच भेज कर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान हेतु आदेशित  इसी क्रम में जनप्रतिनिधि सुनील सिंह


पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा शिवशंकर सिंह पटेल पूर्व मंत्री आदि के आग्रह पर किसानों सहित समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक को 1 सप्ताह के अंदर यानी 8 अगस्त तक समस्याओं के समाधान हेतु लिखित आश्वासन दिया गया परंतु 2 सप्ताह बीतने जा रहा अभी भी समस्याएं जस की तस बनी है कुछ लोगों द्वारा  सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके जनता में आक्रोश व्याप्त किया जा रहा जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बन रही है जबकि समाजसेवी पीसी सदैव जनता की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से करते हैं आज समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक दो दर्जन किसानों के साथ मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी  बांदा से मुलाकात करके लिखित पत्र देकर दिया कि 2 दिनों में किसानों की जनसमस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा अधिकारियों की हीलाहवाली मनमानी के चलते मजबूरन हम लोग 16 अगस्त को बिसंडा बिजली घर पर शांति पूर्ण आत्मदाह करेंगे जिसके जिम्मेदार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों जिला प्रशासन एवं जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधिगण होंगे। इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के साथ अनिल कुमार, राजधर शुक्ला, अर्जुन कुशवाहा,ब्रजराज सिंग, रंजीत, प्रदीप कुमार, संतोष पटेल,  सत्यम सिंह पटेल, छोटा भाई, दीपू सिंह, पप्पू, जितेंद्र, राजू आदि दर्जनों लोग शामिल रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages