देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी के जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह खनन अधिकारी झांसी जिले के है बालू (रेत) खनन का काम मुख्य रूप से बेतवा और धसान नदियों के किनारों और उनके घाटों पर होता है। यह काम मुख्य रूप से मोंठ टहरौली और मऊरानीपुर जैसी बालू घाट है, यहां की स्थिति बहुत खराब है जानकारी प्राप्त हुई तो खनन अधिकारी झांसी के शैलेंद्र सिंह से मैंने फोन पर बात की कुछ जानकारी प्राप्त हुई थी उसके आधार पर जानने हेतु और जब मैं उनके पास गया तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया और कहा हमने आपको बुलाया नहीं है जबकि फोन पर बात
हुई उन्होंने कहा हम बाहर है चार-पांच दिन बाद मिलेंगे चार-पांच दिन बाद भी में मिलने गया , उन्होंने मना कर दिया। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचारियों के सख्त खिलाफ उसके बावजूद आज भी खनन माफिया जिले के आला अधिकारियों के मिली भगत से सब कुछ हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करना चाहते हैं खनन माफिया और खनन अधिकारियों पर अंकुश लगाए इनकी साठ गांठ से अभी खनन में नियमों का पालन नहीं हो रहा है, भ्रष्टाचारी चरम पर खनन के स्थान पर कोई जाकर समाचार कवरेज करने का हौसला नहीं जुटा पाता क्योंकि वहां पर जान माल का बहुत खतरा होता है आज भी यही स्थिति बनी हुई है। खनन में बहुत ही बड़े-बड़े राजनीतिक दल एवं बड़े अधिकारी सम्मिलित रहते हैं। आज भी खनन के क्षेत्र में भ्रष्टाचारी बहुत है।


No comments:
Post a Comment