पूरी निष्ठा व सक्रियता से दायित्वों का पदाधिकारी करें निर्वहन: महेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2026

पूरी निष्ठा व सक्रियता से दायित्वों का पदाधिकारी करें निर्वहन: महेश

संगठन की निष्क्रियता पर दो टूक, शहर अध्यक्ष बोले बिना काम के कोई पद नहीं

फतेहपुर, मो शमशाद । कांग्रेस संगठन को धार देने और पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए मंगलवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने पदाधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि संगठन का काम करने में जो खुद को सक्षम नहीं समझता, वह पद से हट सकता है। जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस तरह लगातार जनता के बीच जाकर मुद्दों को उठा रहे हैं, वह उनकी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। प्रयागराज में राहुल गांधी के स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को इस विश्वास को संगठन की ताकत में बदलना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे

बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी। 

केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव, कस्बे और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज राहुल गांधी ने खुद को देश के भविष्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं और भाजपा की नीतियों को जनता के सामने बेनकाब कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की सक्रियता और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, प्रशांत शुक्ला और साजिया बानो समेत कई पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में राम शंकर शुक्ला, जेपी पासवान, फजलुर्रहमान असलम, चैधरी मोइन राइन, कल्लू कोरी, सादाब सभासद, नीलम मौर्य, अतुल पासवान, राम नरेश महाराज, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, आरिफ खान, आफताब अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नौसाद अहमद, वकील खान, राजीव श्रीवास्तव, अकरम काले, हम्माद हुसैन, अब्दुल रज्जाक और धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages