पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाँदा पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाली देहात पुलिस की महिला बीट अधिकारियों व टीम ने क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को संवाद के माध्यम से जागरूक किया। टीम ने आपातकालीन स्थिति में तुरंत


सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 102/108 स्वास्थ्य सेवा के बारे में विस्तार से बताया।

डिजिटल दौर में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी। टीम ने बताया कि अनजान फोन कॉल, ओटीपी या अनजान लिंक पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन आदि की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं से बदसलूकी या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages