रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सौगात, तीन दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 26, 2026

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सौगात, तीन दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का हुआ शुभारंभ

फतेहपुर, मो शमशाद । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। अब बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सफर के खर्च की चिंता नहीं करनी होगी। 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश में सभी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं 29 अगस्त से 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मातृशक्तियों ने देखा व सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णा

मातृशक्ति को उपहार देकर सम्मानित करतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान व साथ में डीएम।

पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं को एक-एक साड़ी और मिठाई का पैकेट भी वितरित किया। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि केंद्र में वर्ष 2014 और प्रदेश में वर्ष 2017 से भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 50 हजार बेटियों को स्कूटी उपलब्ध कराने के साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार मातृशक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और महिलाओं को सरकारी बस से यात्रा करने में अब किराये की चिंता नहीं करनी होगी। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओं और आधी आबादी को वह सम्मान और अधिकार नहीं मिला, जिसकी वे हकदार थीं। वर्तमान सरकार महिलाओं के हित में लगातार योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम के अंत में एआरएम रोडवेज एसपी सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में सरकार की निःशुल्क यात्रा योजना को लेकर उत्साह नजर आया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages