विभाजन की विभीषिका पर काली पट्टी बांध भाजपा ने जताया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 14, 2026

विभाजन की विभीषिका पर काली पट्टी बांध भाजपा ने जताया विरोध

1947 में सिर्फ सीमाएं नहीं बंटी थीं, बिखर गए थे लाखों परिवारों के सपने: कलावती

फतेहपुर, मो शमशाद । भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृतियों को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को जेल रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने विभाजन के दर्द को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1947 में केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं हुआ था, बल्कि असंख्य परिवारों के सपने, रिश्ते और संवेदनाएं भी बिखर गई थीं। 

काली पट्टी बांधकर विभाजन की विभीषिका पर जुलूस निकालते भाजपाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। उन्होंने विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले निर्दाेष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन संयोजक मधुराज विश्वकर्मा ने किया। संगोष्ठी के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर भारत विभाजन की विभीषिका का सांकेतिक विरोध किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय से महाराजा अग्रसेन चैराहे तक मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुनीता गुप्ता, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, रेखा सरोज, ओम मिश्रा, प्रसून तिवारी, सुमित द्विवेदी, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र सोनकर, संजय श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, पंकज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, देवनाथ धाकड़े, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages