रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : केशरवानी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रंग में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भजन, डांस, क्विज प्रतियोगिता एवं गेम आदि रंगारंग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।  महिलाओं ने हरे रंग के परिधानों में पहुंचकर तीज के उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन से हुई। इसके बाद महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत गाए और झूले का आनंद लिया। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को ट्रस्ट


की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और सावन के गीतों पर जमकर उत्सव मनाया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी महिलाओं का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर कल्पना केशरवानी, दिव्या केशरवानी, निशा, नेहा, शैली, कामिनी, चांदनी, साक्षी, माधवी, पुष्पा, श्वेता, बबिता, शिवांगी, पूनम आदि मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages