वंदे मातरम के अपमान के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

वंदे मातरम के अपमान के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान पर जताया विरोध

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान के विरोध में रविवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस एलआइसी शहीद पार्क से शुरू होकर धनुष चैराहा तक पहुंचा। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्र के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी संदेश के साथ भाजयुमो ने ’’‘वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’’’ के


नारे के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा हीरो ने की, जबकि संयोजक उज्ज्वल गुप्ता रहे। कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिला महामंत्री मोहित मिश्रा विकास ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री कानपुर-बुंदेलखंड किसान मोर्चा राजीव त्रिपाठी, भाजपा नेता बाबूलाल पटेल, अखिलेश रैकवार, नगर अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, भानु पांडेय, देवकीनंदन पांडेय, आशुतोष गुप्ता, बच्चन त्रिपाठी, अंकित पांडेय, श्रीकांत पांडेय, विवेक अग्रहरी, नागेंद्र त्रिपाठी, आयुष गुप्ता, विनीत प्यासी, कृष्ण कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages