एआरओएच फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

एआरओएच फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

छात्र छात्राओं को बताया शिक्षा का महत्व

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : प्राथमिक विद्यालय खजुरिहा में एआरओएच फाउंडेशन द्वारा एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से संचालित हृदय परियोजना के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव में प्रभात फेरी निकालकर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो दर्जन छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान


कर सम्मानित किया गया। संस्था के सदस्य सत्यजीत ने बताया कि संस्था द्वारा हृदय परियोजना के माध्यम से शिक्षा,जागरूकता, आजीविका, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और समुदाय को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना परियोजना की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मौके पर संस्था के सदस्य राघवेंद्र कुमार, सत्यजीत सिंह, अंशुल पाठक,निधि, रामानुज आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages