जामिया इस्लामिया के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

जामिया इस्लामिया के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

छात्राओं ने पेश किया नाटक, लूटी वाहवाही

फतेहपुर, मो शमशाद । स्वतंत्रता दिवस पर जामिया इस्लामिया मदीनतुल-उलूम सनगांव में शनिवार को देशभक्ति और जज्बे का शानदार नजारा देखने को मिला। सुबह निकाली गई। भव्य प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर पूरे जोश के साथ जय हिंद-जय भारत के नारे लगाए। नारों की गूंज से पूरा संगांव राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग उठा। इसके बाद जामिया परिसर में ध्वजारोहण कर आजादी के पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जामिया के प्रबंधक मौलाना शमीम अहमद द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आन-बान-शान को सलाम किया। इस दौरान जामिया के प्रधानाचार्य एवं काजी शहर फतेहपुर मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही, समस्त शिक्षकगण,

प्रभात फेरी निकालते जामिया इस्लामिया मदरसे के छात्र।

कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक तकरीरें पेश कीं। राष्ट्रीय गीत और देशभक्ति के तरानों से माहौल जोश और जज्बे से भर गया। वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार नाटक और ड्रामा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। छात्राओं ने अपनी बेहतरीन अभिनय प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एवं काजी शहर मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि आजादी हमारे लिए बेहद अनमोल नेमत है। इसकी कद्र करना और मुल्क की तरक्की, अमन, भाईचारे, सुरक्षा तथा एकता के लिए अपना योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और बच्चों को बेहतर तालीम के साथ अच्छे संस्कार एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना बेहद जरूरी है। समारोह में जामिया परिसर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की शान, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां और जय हिंद-जय भारत के नारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। अंत में देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages