बांदा डिपो व प्रशासनिक शाखा में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन,
कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
बांदा, के एस दुबे । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के वार्षिक चुनाव के तहत शनिवार को बस स्टेशन बांदा डिपो परिसर में बांदा डिपो एवं प्रशासनिक शाखा चित्रकूटधाम क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। प्रांतीय प्रबंध समिति एवं चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के निर्देश पर आयोजित चुनाव में नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएस त्रिवेदी की मौजूदगी रही। चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के रूप में दिलीप तिवारी, अनादिवीर सिंह एवं नागेंद्र त्रिपाठी ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई।
बांदा डिपो शाखा में बशीरूर्रहमान को अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता को मंत्री तथा दुष्यंत तिवारी को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं प्रशासनिक शाखा चित्रकूटधाम क्षेत्र में देवेंद्र तिवारी अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा मंत्री एवं सुमत कुमार कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह नजर आया। कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेगी। इस दौरान केके त्रिपाठी, अरिमर्दन सिंह, प्रकाश नारायण, अमित शुक्ला, दशरथ प्रसाद, हिमांशु कुमार, अटल तिवारी, रमाशंकर, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, बृजेश तिवारी सहित परिषद के तमाम सदस्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment