15-20 वर्षों से जर्जर रास्ता, बारिश में दलदल बनी सड़क; स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

15-20 वर्षों से जर्जर रास्ता, बारिश में दलदल बनी सड़क; स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । विकासखंड जसपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में बच्चू यादव के दरवाजे से ममता तिवारी के दरवाजे तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल पड़ा है। बारिश के बाद रास्ते पर पानी भरने से पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता करीब 15 से 20 वर्षों से जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनके कपड़े खराब होने के साथ ही गिरकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीण दीपू तिवारी,


अनवर सहित अन्य लोगों ने बताया कि लंबे समय से रास्ते की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक किसी ग्राम प्रधान अथवा संबंधित अधिकारी द्वारा रास्ते की हालत सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की बदहाली को लेकर गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages