चेयरमैन डॉ. अनुराग ने बचाव के बताए जरूरी उपाय
फतेहपुर, मो शमशाद । बदलते मौसम और बढ़ती उमस के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने एक बार फिर जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग और तहसील प्रशासन के कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए 2250 मास्क वितरित किए। अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को जनपद के सभी पुलिस कर्मियों के लिए 2000 मास्क प्रदान किए। वहीं तहसीलदार
![]() |
| पुलिस कर्मियों के लिए एसपी को दवा सौंपते रेडक्रास चेयरमैन। |
राजकुमार सिंह को 150, सदर तहसील में कार्यरत कर्मचारियों के लिए रजिस्ट्रार अरुण मनोज प्रभाकर तिवारी को 100 मास्क दिए गए। डॉ. अनुराग ने बताया कि बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के कारण इन दिनों जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो यह फ्लू के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1 एन1 वायरस के संक्रमण से होता है, इसलिए इसके प्रति सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और नियमित रूप से हाथ धोते रहें। खांसी, सर्दी-जुकाम अथवा छींक आने पर मुंह पर रुमाल रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों से हाथ मिलाने से भी परहेज करें। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के प्रमुख सहयोगी एवं प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment