आरक्षण बचाओ आंदोलन का सरदार सेना ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 29, 2026

आरक्षण बचाओ आंदोलन का सरदार सेना ने किया स्वागत

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पद यात्रा में हुए शामिल

फतेहपुर, मो शमशाद । ओबीसी, एससी एसटी व समाज से जुड़े आरक्षण पर हुए घोटाले और प्रहार के खिलाफ़ बहुजन सरदार सेना के नेतृत्व में अनेकों संगठनों के साथ अपने हक़ और अधिकार के सवाल पर 26 अगस्त को प्रयागराज से लखनऊ तक प्रस्तावित आरक्षण बचाओ आंदोलन का सरदार सेना के प्रमुख सत्येन्द्र सिंह पटेल प्रखर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदर्शन में भाग लिया गया। पद यात्रा लोधीगंज चैराहा से प्रारंभ होकर जगह जगह पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए ज्वालागंज, वर्मा चैराहा, पटेल

शहर में भ्रमण करती आरक्षण बचाओ आंदोलन पद यात्रा।

नगर, शाहूजी महाराज चैराहे से होते हुए सम्राट अशोक तिराहा और कर्पूरी ठाकुर चैराहे से आकांक्षा टीवीएस पर समाप्त हुई। शांतिपूर्वक चल रही इस पद यात्रा में बढ़चढ़ कर स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। पद यात्रा में मुख्य रूप से सरदार सेना के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर आरएस पटेल, सरदार सेना के गुजरात प्रदेश के प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र पटेल प्रखर, जिला प्रभारी डॉक्टर पवन पटेल, जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल गोलू, विधानसभा प्रभारी डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष जेएसपी मुकेश पटेल मौजूद रहे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. सत्येन्द्र पटेल प्रखर ने कहा कि आरक्षण को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तौर पर पेश करना सरकारों को बंद करना होगा, क्योंकि आरक्षण का व्यापक आशय समता, सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व और संविधान के मौलिक अधिकारों से भी जुड़ा है इसलिए सरदार सेना संविधान से छेड़छाड़ को किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं करेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages