स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

हमीरपुर, सुखेन्द्र अग्रहरि : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय हमीरपुर के प्रांगण में वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उन्होंने


सभी कार्मिकों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर सहायक कोषाधिकारी कौशल किशोर मिश्रा, लेखाकार प्रेमी प्रजापति, पवन कुमार विश्वकर्मा, रोकड़िया अनुज सचान सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages