चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक दक्षता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन चित्रकूट में 29वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म इफीसियेंसी रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उपमहानिरीक्षक कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर व गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शुभारंभ के अवसर पर प्रयागराज जोन के प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा की पुलिस टीमों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और सभी टीमों के कप्तानों
से परिचय प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के साथ पुलिसकर्मियों में आपसी समन्वय, भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाती हैं। शूटिंग व अलार्म इफीसियेंसी रेस से फिटनेस और डîिूट के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होती है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आगंतुक टीमों का स्वागत करते हुए बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 11 से 13 अगस्त तक शूटिंग रेंज व परेड ग्राउंड में होगी। रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और अलार्म इफीसियेंसी रेस की स्पर्धाएं होंगी। समापन पर विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एएसपी पीयूषकांत राय, जेल अधीक्षक कुश कुमार सिंह, सीओ लाइंस राजकमल, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, आरटीसी प्रभारी समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment