किन्नरो ने घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी
बाँदा, के एस दुबे । नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले में बधाई मांगने के इलाके के बंटवारे (बधाई क्षेत्र) को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और गंभीर धमकियों तक पहुंच गया है। दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, अलीगंज निवासी बन्नो गुरु (पति स्व. कुदाऊ गुरु) ने बताया कि उनके और दूसरे पक्ष के बीच रेलवे पटरी
के आर-पार बधाई मांगने का इलाका बंटा हुआ है। बीते 6 अगस्त 2026 को मुन्ना उर्फ मधु उनके तय इलाके (रेल पटरी के इस पार) में आकर बधाई मांगने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए अपना इलाका न होने की बात कही, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इस घटना के बाद 8 अगस्त की रात करीब 9 बजे मुन्ना उर्फ मधु, किशोरी, चंचल, राममिलन, शिवचंदा, विमल उर्फ आरती, पुत्तन, राम मूरत (ढोलक वाला) तथा 20 से 25 अज्ञात हमलावरों ने पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और जाते-जाते धमकी दी कि ष्यदि इस रास्ते से निकले तो जान से मार डालेंगेष्। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार खौफ के साये में है। रविवार (9 अगस्त 2026) को पीड़िता बन्नो गुरु ने कोतवाली नगर पहुंचकर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


No comments:
Post a Comment