मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई हुनर की चमक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 27, 2026

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई हुनर की चमक

सुहानी, अंजना व सुचेता ने हासिल किया प्रथम स्थान

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के जयरामनगर स्थित सांई विहार में संचालित सांई सिटी इंटर कॉलेज/मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की निदेशक रेखा सिंह गौर की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला-कौशल का प्रदर्शन किया। हाथों पर मेहंदी की आकर्षक डिजाइनों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।

प्रतियोगिता में सुहानी, अंजना व सुचेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशानी, श्रेया व महिमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं दिव्यांशी, आकांक्षा, शुभी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। प्रबंधक पवन सिंह गौर ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। निदेशक रेखा सिंह गौर ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद पटेल, संजय सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, जयश्री, प्रतिभा, पूजा, प्रिन्सी, संजना, दुर्गेश, रागिनी, शिवानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages