चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : रक्षाबंधन पर्व के उपरांत मऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरका स्थित पंचायत भवन में आदिवासी परिवारों की महिलाओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी रामऋषि रमन ने 101 आदिवासी परिवारों की महिलाओं से राखी बंधवाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं को साझा किया। एसडीएम राम ऋषि रमन ने महिलाओं के साथ आत्मीयता से पर्व मनाते हुए उनसे राखी बंधवाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोजक एवं भाजपा के पूर्व
मंडल उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। आपसी सम्मान और सहयोग से परिवार एवं समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में परिवार के कमजोर सदस्य का साथ देना सभी की जिम्मेदारी है। वनवासी कल्याण समिति के महामंत्री महेश सिंह ने कार्यक्रम को सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर वनवासी कल्याण समिति के महामंत्री महेश सिंह, समाजसेवी मनीष सिंह गौर, ग्राम प्रधान मुरका सहित अन्य ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment