बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए एबीवीपी कार्यकर्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए एबीवीपी कार्यकर्ता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आगे आए। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंदों को भोजन, पेयजल, दवाएं व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।बाढ़ का पानी उतरने के बाद घरों और गलियों में जमा कीचड़ व मलबे की सफाई में भी स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों का सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों से उनकी जरूरतों की जानकारी लेकर यथासंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया।



एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह व प्रशांत त्रिपाठी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने राहत अभियान में सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में समाज के साथ खड़ा रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से बाढ़ के बाद नदी, जलभराव वाले क्षेत्रों और क्षतिग्रस्त मार्गों से दूर रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages