मुठभेड़ से दहला अमौली, पुलिस की गोली से शातिर घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

मुठभेड़ से दहला अमौली, पुलिस की गोली से शातिर घायल

तीन को पुलिस ने दबोचा, चोरी का हुआ खुलासा

चांदी के जेवर, 20500 रुपये व चोरी की अपाचे बरामद

फतेहपुर, मो शमशाद । चांदपुर व जहानाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15/16 अगस्त की रात हरकुण्डी पुलिया अमौली के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर निवासी अमौली घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस, सफेद धातु के जेवरात, 20,500 रुपये नकद और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर पुत्र शिवबरन निवासी अमौली थाना चांदपुर, शोमिल पटेल पुत्र कामता निवासी सैंठी

पुलिस टीम की गिरफ्त में शातिर चोर।

थाना चांदपुर और निहाल पुत्र शकील उर्फ शफीक सिद्दीकी निवासी अमौली शामिल हैं। पुलिस जांच में तीनों के नाम थाना चांदपुर में दर्ज दो तथा थाना जहानाबाद में दर्ज एक चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आए थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हरकुण्डी पुलिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। तलाशी के दौरान तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, पांच सफेद धातु के सिक्के, पांच जोड़ी बिछिया और 20500 रुपये नकद मिले। इसके साथ ही एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अब तक की जांच में इनके खिलाफ विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामदगी और मुठभेड़ के संबंध में थाना चांदपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages